मंत्री योगेंद्र प्रसाद असम विधानसभा चुनाव के तहत सोनारी विधानसभा क्षेत्र के बिमलापुर ग्राम में . . . .

दिन मंगलवार को माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के आदरणीय योगेंद्र प्रसाद ने असम विधानसभा चुनाव के तहत सोनारी विधानसभा क्षेत्र के बिमलापुर ग्राम में पार्टी प्रत्याशी बलदेव तेली जी के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अधिक से अधिक मतदान कर पार्टी को सशक्त बनाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने प्रत्याशी बलदेव तेली जी के पक्ष में अपना समर्थन देकर उन्हें विजयी बनाने का आग्रह किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह और अपार जनसमर्थन देखने को मिला। उपस्थित जनसमूह ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनाव में जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ विजय दिलाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI