
मजदूर मैदान, सेक्टर 04 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, शाम 8:30 बजे तक ₹1,13,010 की हुई बिक्री
बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 04 स्थित मजदूर मैदान में आयोजित बोकारो सखी महोत्सव 2026 के तीसरे दिन मंगलवार भी आमजनों की भारी भीड़ उमड़ी। महोत्सव में विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
24 मार्च को शाम 8:30 बजे तक कुल बिक्री ₹1,13,010 दर्ज की गई, जो महोत्सव की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और महिलाओं द्वारा बनाए गए सामानों को लोगों ने खूब सराहा और खरीदारी की।
इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों पर आमजन झूमते नजर आए, जिससे पूरे मैदान में उत्सव का माहौल बना रहा।

महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय महिला समूहों को मंच प्रदान करना और उनके उत्पादों को बढ़ावा देना है, जिसमें निरंतर सफलता मिल रही है।
महोत्सव के अंतिम दिन विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे और अधिक संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।