बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित 12 मोड़ के पास बीती रात चोरों ने दुकान की शीट काटकर शराब दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. . . .

बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित 12 मोड़ के पास बीती रात चोरों ने दुकान की शीट काटकर शराब दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर महंगी शराब, बियर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद दुकान के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

दुकानदार के अनुसार अभी चोरी गए सामान और नकदी का पूरा आंकलन नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI