
पोषण माह के दौरान विभागीय निदेशानुसार दिनांक 26.9.2026 को बाल विकास परियोजना, बी एस सिटी में परियोजना स्तर पर गर्भवती, धात्री व छोटे बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सेविकाओं के द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रतियोगिता में श्रीमती कांति देवी, आजाद नगर उत्तर दक्षिण सब्जी बाजार, श्रीमती शकुंतला देवी, सोनाटांड़ 2 एवं श्रीमती जोली कौर, दुन्दीबाग सरदार टोला ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
परियोजना अंतर्गत कार्यरत सेविकाओं द्वारा मोटे अनाज एवं स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले अनाज से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए l

- प्रथम पुरस्कार आंगनबाड़ी सेविका कांति देवी, आजाद नगर उत्तर सब्जी बाजार की सेविका को दिया गया। इनके द्वारा विभाग द्वारा दिए गए
RTE एवं रागी को मिलकर एक पौष्टिक लड्डू बनाया गया जिसे सेविका के द्वारा आसानी से बनाया जा सकता है जिसके गुणवत्ता के कारण इसे बच्चो एवं गर्भवती माताओं को भी दिया जा सकता है और बच्चो को पूरक पोषाहार ने बस्ते के रूप में देने हेतू इसे बना केंद्र पर लंबे समय के लिए रखा भी जा सकता है l
2.द्वितीय पुरस्कार – शकुंतला देवी, सोनाटांड़ 2 की सेविका को दिया गया। इनके द्वारा रागी और गुड को मिला कर लड्डू बनाया गया था जो कि गर्भवती माता ,धात्री माताओं एवं बच्चों को दिया जा सकता। रागी से हमारे शरीर को आयरन व कैल्शियम प्राप्त होता है। रागी सेहत के लिए बहुत जरूरी है साथ की लड्डू के रूप में बना हो तो बच्चे इसे बड़ी आसानी से खा सकते हैं l

3.तृतीय पुरस्कार जौली कौर, दूंदीबाग सरदार टोला की सेविका को दिया गया। इनके द्वारा विभाग द्वारा दिए गए RTE पैकेट एवं सुजी को मिला एक नमकीन व्यंजन बनाया गया था जिसे अगर बच्चो को नाश्ते में दिया जाए तो वो पसंद करेंगे l
इस प्रकार व्यंजनों की गुणवत्ता एवं उन्हें बनाने में लगने वाला समय और लाभार्थियों की सूची को देखते हुए पुरस्कार दिए गए।
प्रतियोगिता समाप्त होने के उपरांत सभी से दिखाओ और महिला पर्यवेक्षकों के द्वारा पोषण जागरूकता रैली भी निकाली गई और आसपास के लोगों और राहगीरों को पोषण संबंधी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सम्बंधित सेक्टर की महिला पर्यवेक्षिका सभ्यता पुष्प,प्रीति कुमारी,रेणु कुमारी,अरुणा कुमारी उपस्थित थे।
