पिंडाजोड़ा क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं ने डॉ. जयदेव कुमार महतो के नेतृत्व में विधायक श्वेता सिंह को . . . .

पिंडाजोड़ा क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं ने डॉ. जयदेव कुमार महतो (समाजसेवी एवं JLKM के केंद्रीय प्रवक्ता) के नेतृत्व में बोकारो विधायक श्वेता सिंह को पिंडराजौरा में पत्थर खदान से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एक प्रस्तावित परियोजना के साथ आवेदन सौंपा।

ज्ञात हो कि डॉ. जयदेव कुमार महतो एक जल वैज्ञानिक (Water Scientist) हैं और अपने गाँव पिंडराजौरा, जो वर्तमान में गंभीर जल संकट से जूझ रहा है, के लिए पत्थर खदान आधारित जल आपूर्ति की एक व्यवहारिक परियोजना तैयार की है। वे अपने गाँव में स्थायी जल समाधान लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर रूपा देवी, आरती देवी, खुशबू देवी, पंकज गोप एवं दीपक कुमार महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI