
ग्रामीण सड़क बना मौत का सबब
जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र के
खुटरी पंचायत स्थित भूटकुरू गांव में भारी वाहनों का लगातार परिचालान ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। गांब की संकरी कच्ची सड़क से प्रतिदिन दर्जनों भारी वाहन गुजर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोशा का माहौल है। लोगों का कहना है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार खुटरी मुख्य सड़क से करीब एक किलोमीटर लंबी संकरी ग्रामीण सड़क डालमिया सीमेंट प्रतिष्ठान

होते हुए बोकारो के विभिन्न क्षेत्रों तक जाती है। इसी रास्ते से भारी वाहनों का बेधड़क परिचालन किया जा रहा है। सड़क संकरी होने के कारण राहगीरों, बच्चों
और ग्रामीणों को रोज जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। मामले को लेकर आजसू नेता बजरंगी सिंह ने जरीडीह अंचलाधिकारी को लिखित

आवेदन सौंपकर भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि जिस जमीन पर यह कच्चा रास्ता बना है, वह उनके पुरखों की रैयती जमीन है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो जमीन बचाने के लिए जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इधर, जरीडीह अंचलाधिकारी प्रणव रितुराज ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
