नाई समाज में आक्रोशपुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त बोकारो को सौंपा गया ज्ञापन।

अश्लील गाने को बैन और सिंगर को गिरफ्तार करने की की गई मांग

राष्ट्रीय नाई महासभा संघ चंद्रपुरा कमेटी के सदस्यों के द्वारा शनिवार को। एसपी बोकारो और डीसी बोकारो को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बिहार के एक भोजपुरी सिंगर गणेश लाजवाब यादव के द्वारा गाए गए। नाई समाज के प्रति अश्लील गाना। बाप चलावे सैलुन … गाने पर विरोध जताते हुए कहा की। इस गाने को जल्द से जल्द बैन किया जाए। और उस गायक पर जल्द से जल्द मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। इस संबध में पूर्व बेरमो विधानसभा प्रत्याशी रूपलाल ठाकुर ने कहा।

इस अश्लील गाने से। हमारे समाज में भयंकर नाराजगी और आक्रोश भरा हुआ है। आज एक सिंगर के द्वारा हमारे जाति को टारगेट कर यह गीत गाया गया है। किसी भी जाति किसी भी समाज को टारगेट कर। इस तरह अश्लील गीत गाकर उसका अपमान करना। हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि। अगर जल्द से जल्द इस गाने को बैन नहीं किया गया और उस सिंगर को गिरफ्तार नहीं किया गया तो। हमारे समाज के लोग सड़क पर उतरकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इस मौके पर। जिला उपाध्यक्ष धीरेन हजाम। प्रखंड अध्यक्ष भग्तू हजाम। आदित्य ठाकुर। मंटू ठाकुर। अधिवक्ता लोकेश प्रमाणिक। विजय ठाकुर। विनोद ठाकुर। दीपक ठाकुर। शंकर ठाकुर। संतोष ठाकुर। अनिल ठाकुर। बबलू ठाकुर। केदार ठाकुर। रामदास ठाकुर। श्याम लाल ठाकुर शादी लोग मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI