
भारी मात्रा में तैयार शराब, #स्पिरिट और निर्माण सामग्री बरामद, एक गिरफ्तार
बोकारो। बालीडीह थाना क्षेत्र के #गायत्री नगर में सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन किया। चारदीवारी से घिरे एक मकान में चल रहे अवैध कारोबार के दौरान विभिन्न ब्रांड की तैयार विदेशी शराब, स्पिरिट, रंगीन शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में #रॉयलगोल्डव्हिस्की की 750 एमएल की 150 बोतलें, #ऑफिसर्सचॉइसव्हिस्की की 750 एमएल की 80 बोतलें, #रॉयलस्टैग की 180 एमएल की 96 बोतलें और मैकडॉवेल्स नंबर-1 की 180 एमएल की 96 बोतलें बरामद हुईं। तैयार विदेशी शराब की कुल मात्रा 207.06 लीटर बताई गई है।
इसके अलावा छह जर्किन में 120 लीटर स्पिरिट, सात जर्किन में 140 लीटर तैयार रंगीन शराब, विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर, ढक्कन, खाली बोतलें और बोतलों पर पंचिंग करने वाली एक मशीन भी जब्त की गई।
एक #गिरफ्तार, दूसरा फरार
उत्पाद विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र निवासी अजय अग्रवाल, पिता मोहन अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, इस धंधे में संलिप्त बताया जा रहा विकाश चंद्रा मौके से फरार हो गया। उसके विरुद्ध भी मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी दल में ये रहे शामिल
छापेमारी दल में प्रशिक्षु निरीक्षक उत्पाद विनय कुमार सिंह, अवर निरीक्षक उत्पाद सदर अंचल अमित कुमार गुप्ता, अवर निरीक्षक उत्पाद चंद्रपुरा सह बेरमो अंचल मंजूर आलम अंसारी, अवर निरीक्षक उत्पाद जॉय हेंब्रम सहित अधीनस्थ उत्पाद बल के जवान शामिल थे। उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और कारोबार के विरुद्ध अभियान जारी रखने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।