बीएसएल-सेल ई जीरो परीक्षा 2026 : बोकारो स्टील में लगभग 4000 कर्मी परीक्षा के पात्र, लगभग 80 कर्मी बनेंगे अधिकारी, आवेदन, अंतिम तिथि 06 मई . . . .

बीएसएल-सेल ई जीरो परीक्षा 2026 : बोकारो स्टील में लगभग 4000 कर्मी परीक्षा के पात्र, लगभग 80 कर्मी बनेंगे अधिकारी, आवेदन, अंतिम तिथि 06 मई

  • 27 अप्रैल से शुरू है कर्मचारी से अधिकारी बनने का आवेदन, परीक्षा की तारीख बाद में घोषित होगी


बीएसएल-सेल ई जीरो परीक्षा 2026 के लिए बोकारो स्टील प्लांट में लगभग 4000 कर्मी पात्र हैं. इनमें से लगभग 80 कर्मी अधिकारी बनेंगे. कर्मचारी से अधिकारी बनने का आवेदन 27 अप्रैल 2026 से शुरू है. आवेदन की अंतिम तिथि 06 मई 2026 है.

बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल के इच्छुक और पात्र कर्मचारी अधिकारी बनने के लिए आवेदन कर सकते है. चयन के लिए परीक्षा होगी. परीक्षा की तारीख बाद में अलग से घोषित की जायेगी. लंबे समय से इस तरह की प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा था.

सेल प्रबंधन की इस पहल को कर्मियों के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है, जिससे वे अपनी योग्यता के आधार पर अधिकारी पद तक पहुंच सकेंगे. प्रबंधन का यह कदम करियर ग्रोथ के लिए अहम माना जा रहा है. इससे संगठन में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है.

आवेदन निर्धारित फॉर्मेट/ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा. केवल पात्र कर्मचारी ही आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज/सर्विस रिकॉर्ड संलग्न करना होगा. निर्धारित समय सीमा 06 मई 2026 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

चयन के लिए लिखित परीक्षा होगी. परीक्षा की तारीख बाद में जारी की जायेगी. आगे की प्रक्रिया में इंटरव्यू/स्क्रीनिंग भी शामिल होगा. निर्धारित सेवा अवधि पूरी करने वाले कर्मचारी, सर्विस रिकॉर्ड संतोषजनक, संबंधित विभाग/ट्रेड के अनुसार पात्रता तय होगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI