2022 से लापता खालिद का नरकंकाल भर्रा कब्रिस्तान से बरामद . . . .

2022 से लापता खालिद का नरकंकाल भर्रा कब्रिस्तान से बरामद

चास एसडीपीओ की एसआईटी पर उठे सवाल, राज्यपाल के संज्ञान के बाद हरकत में आई पुलिस

बोकारो । चिरा चास थाना क्षेत्र के भर्रा कब्रिस्तान से सोमवार देर रात जून 2022 से लापता 32 वर्षीय खालिद अंसारी का नरकंकाल बरामद किया गया है। दो संदिग्धों की निशानदेही पर कब्र खोदकर पुलिस ने एक खोपड़ी, तीन हड्डियां और कुछ कपड़े बरामद किए।

फॉरेंसिक टीम ने सभी नमूने जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद कपड़े खालिद के हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि डीएनए जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

2022 से लापता था खालिद

चंदनकियारी बरमसिया अड़ता निवासी 32 वर्षीय खालिद अंसारी का 2015 में चास थाना क्षेत्र के अलकुशा निवासी हिना बीबी से निकाह हुआ था। दो बच्चे होने के बाद दोनों अलग हो गए। दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ। इसी बीच जून 2022 से खालिद लापता हो गया।

पत्नी हिना बीबी बच्चों के साथ पति की तलाश में दर-दर भटकती रही। थाने के चक्कर काटे। खोजबीन में पता चला कि खालिद 2018 से शमीम अंसारी के भर्रा स्थित घर में छुपकर रह रहा है। इस सूचना पर हिना ने 16 जून 2022 को चिरा चास थाना में पति के लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने अन्य गुमशुदगी के मामलों की तरह इसे भी गंभीरता से नहीं लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI