बीएसएल. अधिकारियों के ग्रुप मेडिकल कवरेज पॉलिसी के लिए विशेष नामांकन विंडो . . . .

बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन-बोसा अध्यक्ष एके सिंह की सार्थक पहल – स्लग

  • कुछ सदस्य अपरिहार्य कारणों से नामांकन से वंचित रह गए थे, उनके लिए गूगल फॉर्म उपलब्ध
  • बीएसएल के आधिकारियों ने बोसा अध्यक्ष एके सिंह के प्रति आभार जताया
  • बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन-बोसा ने अपने सदस्यों के लिए ग्रुप मेडिकल हेल्थ इंश्योरेंस योजना की शुरुआत की है. बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल के आधिकारियों के लिए यह बोसा अध्यक्ष एके सिंह की सार्थक पहल है. बीएसएल के आधिकारियों ने इसके लिए बोसा अध्यक्ष एके सिंह के प्रति आभार जताया है.

श्री सिंह ने कहा : सैप के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है. इसमें सदस्यों की उत्साहजनक भागीदारी रही. कुछ सदस्य अपरिहार्य कारणों से नामांकन से वंचित रह गए थे. उनको एक और अवसर के लिए बोसा ने ऑफलाइन (मैनुअल) नामांकन के लिए गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया है, ताकि वो भी लाभान्वित हो.

गूगल फॉर्म का लिंक व आवश्यक दिशा-निर्देश सभी सदस्यों के साथ साझा

श्री सिंह ने बताया : गूगल फॉर्म का लिंक व आवश्यक दिशा-निर्देश सभी सदस्यों के साथ साझा किए जा चुके हैं. यह ग्रुप मेडिकल कवरेज पॉलिसी में नामांकन का अंतिम अवसर है. इच्छुक सदस्य नीचे दिए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी जानकारी भरकर व भुगतान प्रमाण अपलोड कर नामांकन कर सकते हैं.

सत्यापन के बाद नामांकन पूर्ण होगा, पॉलिसी कार्ड 15 मई तक उपलब्ध होगा

श्री सिंह ने बताया : सत्यापन के बाद नामांकन पूर्ण होगा. पॉलिसी कार्ड 15 मई तक उपलब्ध होगा. नामांकन लिंक https://forms.gle/UXBfqDJhti1wWCxB8 है. सदस्य गूगल फॉर्म में अपना भुगतान रसीद अनिवार्य रूप से अपलोड करें. भुगतान बोसा खाते में निर्धारित क्यूआर कोड स्कैन कर ही करें. इसमें सावधानी भी बरतें.

सुनिश्चित करें कि चयनित श्रेणी के अनुसार ही सटीक राशि का भुगतान, अन्यथा प्रक्रिया में विलंब

श्री सिंह ने कहा : प्रीमियम राशि का चयन अपने आश्रित वर्ग (ग्रुप 1-4) व वैकल्पिक पैरेंट एड-ऑन के अनुसार सावधानीपूर्वक करें. विस्तृत प्रीमियम दर सूची फॉर्म के अंतिम पृष्ठ पर उपलब्ध है. यह सुनिश्चित करें कि चयनित श्रेणी के अनुसार ही सटीक राशि का भुगतान किया गया हो, अन्यथा प्रक्रिया में विलंब हो सकता है.

पॉलिसी दुर्गापुर व इस्को चल रही है, इसका परफॉर्मेंस भी बेस्ट है, शीघ्रता से प्रक्रिया पूर्ण करें अधिकारी

श्री सिंह ने बताया : यह विशेष नामांकन विंडो उन सदस्यों के लिए एकमात्र अवसर है, जो पूर्व में नामांकन नहीं कर सके थे. सभी संबंधित सदस्यों से अनुरोध है कि शीघ्रता से प्रक्रिया पूर्ण करें. अधिक जानकारी या सहायता के लिए सदस्य बोसा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. पॉलिसी दुर्गापुर व इस्को चल रही है. इसका परफॉर्मेंस भी बेस्ट है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI