मर्यादा के साथ मनाएं रामनवमी का पर्व : उपायुक्त . . . .

शांति,अनुशासन और सामाजिक सौहार्द बनाएं रखने पर दिया जोर

रामनवमी के पावन अवसर पर उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्व को मर्यादा, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आदर्शों और धार्मिक आस्था का प्रतीक है, इसलिए इसे गरिमा के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

भड़काऊ गतिविधियों से दूर रहने का किया अपील

उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान खुशियों और सकारात्मक माहौल को प्राथमिकता दें। किसी भी प्रकार के उन्माद एवं अतिरेक में भड़काऊ भाषणों और अश्लील गानों से परहेज किया जाए, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।

जुलूस में सुरक्षा और अनुशासन का रखें विशेष ध्यान

उन्होंने कहा कि जुलूस और शोभायात्राओं में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। आयोजन कमेटी अपने सभी वोलेंटियर्स को पहचान पत्र (आइडी कार्ड) दें और प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट का सख्ती से अनुपालन करें।

सभी स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस रहेंगे तैनात

उपायुक्त ने कहा कि आयोजन के दौरान प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे और वह आपके सहयोग के लिए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में सतर्कता जरूरी

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखें हैं। आमजन किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री के पोस्ट/प्रसार से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

धार्मिक आस्था के साथ संयमित उत्सव मनाने का दिया संदेश

उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने सभी जिला वासियों को रामनवमी पर्व की बधाई दी है। साथ ही, आग्रह किया है कि रामनवमी का पर्व धार्मिक आस्था, संयम और शांति के साथ मनाएं, ताकि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित हो।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI