विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में . . . .

विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुनीता देवी की अध्यक्षता में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

आज दिनांक 24 मार्च 2026 को विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुनीता देवी की अध्यक्षता में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डाॅ संजय कुमार, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ श्रीमती सेलिना टुड, डॉ नवील, विधायक प्रतिनिधि श्री कुमार प्रभात रंजन, BSL, DVC (CTPS), DALMIA, पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि तथा कर्मचारिगण एवं जिले के प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मोहम्मद सज्जाद आलम द्वारा सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया गया। उसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुनीता देवी द्वारा टीबी कार्यक्रम में सभी प्रखंडों से पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया, जिससे टीबी मुक्त पंचायत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद द्वारा जिले में अधिक से अधिक निश्चय मित्र बनकर टीबी के इलाजरत सभी मरीजों को गोद लेने का आग्रह किया गया।

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा जिले में चल रहे टीबी कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी दी गई तथा उपलब्धियां से अवगत कराया गया।

सम्मानित किया गया –

जिला के BSL, DVC (CTPS), DALMIA को निक्षयमित्र बनकर टीबी के मरीजों को पोषाहार वितरण करने के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही पिरामल स्वास्थ्य को BSL के पोषाहार वितरण में उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित किया गया एवं जिले के सभी ब्लॉक में टीबी के उत्कृष्ट कार्य के लिए कुल 9 CHO को सम्मानित किया गया।

जागरूकता रथ रवाना –

जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुनीता देवी एवं सिविल सर्जन द्वारा के द्वारा कार्यालय परिसर से दो टीबी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही जिन्हें टीवी की शिकायत रहेगी उन्हें उपचार के नजदीकी केंद्रों के जाकर उपचार करने के बारे जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम समाप्त किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI