
गिरिडीह लोकसभा चुनाव में सुशासन दल समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह का जंनसंपर्क अभियान का क्रम लगातार जारी है। चिलचिलाती धूप में भी डॉ उषा सिंह गांव-गांव घुम कर डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से मिल रही है और समर्थन देने की अपील कर रही है। सुबह से लेकर देर रात तक जनसंपर्क अभियान चल रहा है। वहीं, समर्थक व कार्यकर्ता भी डॉ उषा सिंह को जीत सुनिश्चित करने के लिए घर-घर पहुंच रहे हैं।
गुरूवार को पेटरवार प्रंखड के पिछरी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने वहां अपनी प्राथमिकता भी बतायी। इसके बाद डॉ उषा ने जैना मोड़ में भी लोगों से संपर्क साधा। इसके अलावा जरिडीह प्रखंड के बेरडीह पंचायत में लोगों से मुलाकात की। बेरडीह पंचायत के गांव के गांगजोरी के मतदाताओं से समर्थन मांगा।
मतदाताओं से मिलने के क्रम में डॉ उषा सिंह ने कहा कि गिरिडीह के लिए 2024 का चुनाव बेहद ही खास है। यह चुनाव गिरिडीह को विकसित गिरिडीह औद्योगिक कॉरिडोर बनाने के संकल्प सिद्धि का चुनाव है। इस चुनाव में गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के मतदाता गिरिडीह के हित में जात- पात से ऊपर उठकर अपने बेहतर भविष्य, कल के लिए वोट करेंग, यह उम्मीद है। श्रीमती सिंह ने कहा कि मैं समाजिक कार्यकर्ता और पेशेवर डॉक्टर हूं। डॉक्टरी पेशे को भी समाज सेवा के रूप में देखती हूं। समाजसेवा के दौरान सभी का दर्द देखने और समझने का मौका मिला। इस बार गिरिडीह की जनता का प्यार और समर्थन मिलेगा। जनसंपर्क अभियान में सुशासन दल के प्रदेश अध्यक्ष रामकिकंर पांडेय, कुलदीप प्रजापति, गुलाब किशोर, विनोद सिंह, मनभूल सिंह, जगदीश सिंह, पूर्णि देवी, सहदेव सिंह, ऋषिकेश महतो, माहेश्वर महतो, विद्याधर महतो, मुरारी महतो, मिलन महतो समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।