
बिहार चुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या : बोकारो राजद
बिहार चुनाव में मोदी,शाह एवम् ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र का गला ही घोंट दिया,अब भारत में पुनः लोकतंत्र की बहाली कराने के लिए , मोदी, शाह एवम् ज्ञानेश कुमार को पद से हटाना अनिवार्य हो गया है, अन्यथा भारत में लोकतंत्र सिर्फ दिखावा और आडम्बर का चीज बनकर रह जाएगा।

बिहार चुनाव में जिस प्रकार जनमत को कुचला गया, झूठा जनादेश का दिखावा किया गया, ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग को मोदी शाह के इशारे पर मुर्दा बना दिया, वह देश से लोकतंत्र की विदाई और तानाशाही को स्थापित करने की खुली हिमाकत है।
बिहार चुनाव में जनमत का अपहरण,69 लाख लोगों के नामों को काटना, 21 लाख नए और अनजान लोगों का नाम जोड़ना, काटे गए नामों की सूची और जोड़े गए नामों की सूची प्रकाशित नहीं करना, चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद वोटर लिस्ट प्रकाशित करना, जिससे लोग समझ ही नहीं पाए कि उनका नाम कब और क्यों कटा? और कौन जोड़ेगा? अचानक 21 लाख लोगों का नाम जोड़ना, हरियाणा सहित बीजेपी शासित राज्यों से ट्रेनों को रिजर्व कर हजारों की संख्या में वोट डालने वालों को बिहार लाना, बीच चुनाव में 10 * 10 हजार रुपए महिलाओं के खाते में डालकर गरीब और अशिक्षित महिलाओं के वोट को खरीदने के खिलाफ आज दिनांक 15/11/2025 को बोकारो के बिरसा चौक पर ,देश में नफरत की राजनीति कर पूरे देश के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला, अपनी शिक्षा की डिग्री को जनता से छिपाने वाला,आज तक का सबसे बड़ा और झूठा वादा करने वाला प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन करते हुए, झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता घनश्याम चौधरी एवं बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में पूरी तरह से लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया है।

दोनों नेताओं ने कहा कि अगर भारतके 140 करोड़ की आबादी को बिहार चुनाव का परिणाम देखकर भी ये समझ में नहीं आ रहा है कि मोदी और शाह ने सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा कर भारत से लोकतंत्र का नामों निशान मिटा कर आर एस एस के मनु स्मृति और तानाशाही शासन लागू करने की ओर पूरी तरह से कदम बढ़ा दिया है,तो फिर इस देश को बर्बाद होने से कोई नहीं बचा सकता है।मोदी के पुतला को दहन कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करने वालों में युवा राजद प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव, युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, युवा राजद अध्यक्ष संतोष गिरी, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता देवी महतो, राज्य परिषद सदस्य बढ़न गोप, अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, वरीय राजद नेता राजदेव पाल, सीताराम यादव, रमाकांत शाह, मनोज यादव, सुधीर यादव, भावेश साहनी ललन यादव प्रो दिनेश सिंह शोभाकांत पाठक सहित दर्जनों नेता एवम् कार्य कर्ता शामिल थे।
