
25 वर्षीय मुखिया सपना 03 दिन से गायब
बोकारो की सबसे कम उम्र वाली मुखिया सपना कुमारी 02 अक्टूबर से लापता है। पुलिस और परिवार वाले खोज कर थक चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है।

गोमिया प्रखंड की चर्चित मुखिया सपना कुमारी लापता हो गई हैं। इस संबंध में उनके पति आशीष कुमार ने गोमिया थाना को सूचित किया है। पति आशीष ने अपने आवेदन में लिखा है कि 02 अक्टूबर की दोपहर में वह घर से निकली थी लेकिन अब तक वापस नहीं लौटीं। परिवार ने आस-पास और सगे-संबंधियों के यहां भी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला तो मजबूरन थाना को इसकी सूचना दे रहें हैं।

25 वर्षीय सपना कुमारी गोमिया प्रखंड के पलिहारी, गुरुडीह पंचायत की मुखिया हैं। जिले की सबसे कम उम्र की मुखिया होने का गौरव इन्हें हासिल है। 17 मई 2022 में सुनीता देवी को मात्र 19 वोट से पराजित कर ये मुखिया बनी थी। इनका यह पहला चुनाव था। सपना कुमारी के पिता दिनेश साव भी इसी दिन हजारीबाग जिला के कंडाबेर पंचायत से मुखिया निर्वाचित हुए थे।
को कई पंचायतवासियों ने बताया कि अपनी सक्रियता और कार्यशैली के कारण वे क्षेत्र में अत्यधिक चर्चित थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।मुखिया के इस तरह से अचानक लापता होने की खबर से क्षेत्र में चिंता और बेचैनी का माहौल है। अभी कोई भी यह बताने को तैयार नहीं है कि सपना के गायब होने का कारण क्या हो सकता है ?
