24 घंटे अखंड हरि कीर्तन में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक हुए शामिल . . . .

भक्ति जागरण से गूंजा मंदिर परिसर, जिले की सुख-शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना

बी. एस. सिटी के सेक्टर 02 सी संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजित 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भावना*से आलोकित कर दिया।

इस पावन अवसर पर उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री हरविंदर सिंह ने श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए भगवान संकट मोचन हनुमान जी को नमन किया।

भक्ति रस से ओतप्रोत वातावरण में दोनों अधिकारियों ने जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि तथा सुरक्षित जीवन के लिए प्रार्थना की।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी के जीवन में मंगल और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। मौके पर सीटी डीएसपी श्री आलोक रंजन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह,थाना प्रभारी समेत विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI