
सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर झामुमो का 9 मई को बोकारो में धरना प्रदर्शन
बोकारो: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो जिला एवं महानगर समिति ने केंद्र सरकार द्वारा सरना धर्म कोड को लागू किए बिना जाति आधारित जनगणना कराने के आदेश के विरोध में आगामी 9 मई 2025 को बोकारो जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की तैयारी।
आज बोकारो परिसदन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में, जिसमें सभी प्रखंडों के पदाधिकारी और चास नगर, फुसरो नगर, महानगर के पदाधिकारीगण उपस्थित थे, जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार की यह मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक सरना धर्म कोड लागू नहीं हो जाता, तब तक झारखंड प्रदेश में जाति जनगणना नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 9 मई के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि बोकारो जिले के सभी क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने महानगर समिति के प्रत्येक कार्यकर्ता से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए कहा कि इस प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाना है, ताकि केंद्र सरकार को यह स्पष्ट संदेश जाए कि सरना धर्म कोड लागू किए बिना झारखंड में जाति जनगणना कराना संभव नहीं है। मंटू यादव ने कहा कि झामुमो सरना धर्म कोड आदिवासी धर्म कोड को लेकर हमेशा मुखर रही है इसके समर्थन में लगातार आवाज उठाता रहा है। बैठक में मुख्य केंद्रीय सदस्य अशोक मुर्मू, मनोहर मुर्मू, घूनू हांसदा, बैठक का संचालन जिला सचिव मुकेश महतो ने किया, मदन कुमार महतो, मिथुन मंडल, पवन बाबू केवट, फिरदौस अंसारी, मुक्तेश्वर महतो, रामदयाल सिंह, मनोज हेंब्रम, दीपक महतो, कालीपद महतो, फैयाज खान ,भोलू खान, महताब खान, नयर जमाल, आकाश टुडू, भागीरथ शर्मा, आलोक सिंह, लालमोहन हेंब्रम, राकेश सिन्हा, सदानंद गोप, प्रकाश महतो, दिलीप हेंब्रम, चंदू सिंह मुंडा, ज्योति लाल सोरेन, पंकज मरांडी, बम पांडे, अयूब खान,कन्हैया सिंह, अजय राणा, अशोक हेंब्रम, गणेश श्रीवास्तव, महिला नेत्री षष्ठी देवी, एकता देवी, सावित्री देवी, सानिया बेगम, रूबी खातून, सुमन वर्मा, जलाल शाह, मस्तान अंसारी,अजय हेंब्रम, सोहन मुर्मू, प्रदीप मंडल फिरोज अंसारी, कलीम अंसारी, भारत यादव, धनेश तूरी, पिंटू पासवान दुर्गा दता उदय कुंभकार, बद्री स्वर्णकार सुरेंद्र कुमार, सुनील सिंह, मोहसिन राजा, सुदर्शन सिंह,बीरबल हसदा शकील अंसारी, विक्की आनंद महतो, सोहेल अंसारी, देवीलाल मांझी, पूरन चंद्र महतो, अमन सिंह, दिनेश बेसरा, इत्यादि।
Hemant Soren Jmm Jharkhand Vinod Kumar Pandey Kalpana Murmu Soren Mantu Yadav JMM Mantu Yadav Jmm झामुमो बोकारो महानगर समिति
