वेदान्ता इलेक्ट्रो स्टील के विरुद्ध माननीय विधायक चंदनकियारी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन . . . .

चन्दनकियारी के माननीय विधायक श्री उमाकान्त रजक ने मंगलवार को वेदान्ता इलेक्ट्रो स्टील लिमिटेड के विरुद्ध उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा को 13 सूत्री माँगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

माननीय विधायक ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है और रैयतों, मजदूरों एवं स्थानीय लोगों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

मा. विधायक ने बताया कि प्लांट स्थापना के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी पुश्तैनी जमीन इस उम्मीद के साथ दी थी कि उन्हें रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा। लेकिन उत्पादन शुरू होने के बाद से स्थानीय लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। मजदूरों के साथ भेदभाव, ठेका प्रथा, वेतन विसंगतियां और स्थानीय लोगों की उपेक्षा जैसे मुद्दे लगातार बने हुए हैं।

ज्ञापन में ग्रीवांस सेल में लंबित मामलों का 15 दिनों के भीतर निष्पादन, ठेका मजदूरों की पुनर्बहाली, समान काम के लिए समान वेतन, स्थानीय वेंडरों को प्राथमिकता, मजदूरों के वेतन संशोधन, आकस्मिक मृत्यु पर 25 लाख रुपये मुआवजा एवं आश्रित को नौकरी, 100 प्रतिशत स्थानीय नियोजन तथा समयबद्ध प्रोन्नति जैसी प्रमुख माँगें आदि शामिल हैं। इसके अलावा सीएसआर के तहत क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, तकनीकी संस्थान, अस्पताल, स्टेडियम, पार्क, महिला प्रशिक्षण केंद्र तथा किसानों के लिए आधुनिक कृषि प्रशिक्षण एवं उपकरण वितरण की भी मांग की गई है।

इस पर उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने मामले में साकारात्मक पहल की बात कहीं। उन्होंने मौके पर ही पुलिस अधीक्षक,एसडीओ चास एवं डीडीएमओ को मामले की सुनवाई का निर्देश दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI