लाइब्रेरी निर्माण कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश . . . .

गोपनीय कार्यालय कक्ष में गुरूवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने चंदनकियारी प्रखंड के प्रस्तावित लाइब्रेरी कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चंदनकियारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय वर्मा को लाइब्रेरी के शेष बचे कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि उपायुक्त द्वारा हाल ही में प्रस्तावित चंदनकियारी लाइब्रेरी का स्थल निरीक्षण किया गया था, जिसमें निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर आमजनों एवं विद्यार्थियों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने पर बल दिया गया था।

शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला लाइब्रेरी की योजना बनाने का निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने शहरी क्षेत्रों में भी अध्ययन की सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोहल्ला लाइब्रेरी की स्थापना का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र तथा फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड स्तर पर मोहल्ला लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) श्री जगरनाथ लोहरा तथा जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) डॉ. अतुल कुमार चौबे को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र जिला को प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI