रामनवमी, सरहुल और ईद उल फितर त्योहार को लेकर सोमवार को पिंड्राजोरा थाना में . . . .

रामनवमी, सरहुल और ईद उल फितर त्योहार को लेकर सोमवार को पिंड्राजोरा थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में शांति समिति के सभी सदस्यों के अलावे अन्य गण्यमान्य नागरिक भी सम्मलित होकर अपना – अपना सुझाव रखे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि इस वार रामनवमी के साथ साथ ईद उल फितर भी दो चार दिन आगे पिछे हो रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि रामनवमी के जुलुस पर डीजे बजाना सरकारी निर्देशानुसार पाबंदी लगाया है। त्योहार में असमाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान की जरूरत है। कोई भी त्योहार या परब हमें सोहार्दपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाना चाहिए । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र शांति प्रिय क्षेत्र है। यहां के सभी समुदायों के लोगो में आपसी प्रेम का कई उदाहरण है । फिर भी असमाजिक तत्वों पर ध्यान रखना हम सभी का दायित्व बनता है। बैठक की संचालन पूर्व मुखिया शंकर गोराई ने किया। इन्होंने ने भी किया संबोधित सअनी अनील कुमार यादव सअनी अनिकेत कुमार सअनी विवेक कुमार पांडेय सअनी मदन कुमार मेहता सअनी अजमत हुसैन आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। मौके परसागर सिंह चौघरी, किरण चंद्र बाउरी,राजकुमार गोप,हाजी हाबीब हुसैन शाह,जमील अंसारी, अताबुद्दीन अंसारी गोलबाबु अंसारी मुखिया कृष्ण पद महतो, गुलाम अंसारी, अजीत सिंह चौधरी, शिबु सोरेन,ऋषिकेश महतो, लालदेव गोप धमेंद्र माहथा, विकास माहथा, मुक्तेश्वर महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI