बोकारो – 3.15 करोड़ की फर्जी निकासी मामले में बड़ी कार्रवाईबोकारो पुलिस ने अकाउंटेंट कौशल पांडे को किया गिरफ्तार . . . .

बोकारो – 3.15 करोड़ की फर्जी निकासी मामले में बड़ी कार्रवाई
बोकारो पुलिस ने अकाउंटेंट कौशल पांडे को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेलमामले की गंभीरता को देखते हुए अजय नाथ झा के निर्देश पर हरविंदर सिंह ने खुद जांच की कमान संभाली। प्रारंभिक जांच के दौरान सिटी पुलिस ने सोमवार रात आरोपी अकाउंटेंट को हिरासत में लेकर सिटी थाना में सघन पूछताछ की।
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि वर्तमान में कार्यरत उपेंद्र सिंह के वेतन मद से कोई निकासी नहीं हुई है, बल्कि पूरे फर्जीवाड़े के लिए रिटायर्ड दारोगा के नाम का इस्तेमाल किया गया।


सूत्रों के अनुसार, इतनी बड़ी रकम की निकासी में केवल एक अकाउंटेंट की भूमिका होना संदिग्ध माना जा रहा है। क्योंकि पुलिस लाइन से मास्टर रोल तैयार होकर अकाउंटेंट ऑफिस पहुंचता है और वेतन निकासी पदाधिकारी, यानी मुख्यालय डीएसपी की स्वीकृति के बाद ही भुगतान के लिए ट्रेजरी भेजा जाता है।
ऐसे में अधिकारियों का मानना है कि इस पूरे मामले में बड़े स्तर पर जांच की जरूरत है और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता।…

बोकारो जिला कोषागार से पुलिस विभाग के दारोगा के नाम पर वेतन मद में 3 करोड़ 15 लाख रुपये की फर्जी निकासी का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए बोकारो पुलिस ने पुलिस विभाग के अकाउंटेंट कौशल पांडे को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें आज अहले सुबह जेल भेज दिया गया।
जांच में सामने आया है कि आरोपी अकाउंटेंट कौशल पांडे ने मिलीभगत कर अपनी पत्नी अनु पांडे के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की थी। यह भी खुलासा हुआ है कि फर्जी निकासी के लिए रिटायर्ड दारोगा उपेंद्र सिंह के नाम का इस्तेमाल किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI