
देवघर के अरिकेत कुमार का भारत U-14 क्रिकेट टीम में चयन, दुबई में दिखाएंगे प्रतिभा का जलवा!
देवघर, झारखंड:
भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अवधेश प्रजापति BPHO के देवघर जिला अध्यक्ष सचिन बाबा प्रजापति एवं इंजीनियर संजीव कुमार के द्वारा गुलदस्ता अंगवस्त्र एवं मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दिए एवं सम्मानित किया गया
देवघर निवासी और प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर अरिकेत कुमार का चयन भारत की अंडर-14 क्रिकेट टीम में हुआ है। यह टीम 20 जून से 30 जून 2025 तक दुबई और अबू धाबी (यूएई) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

अरिकेत, जो विजय कुमार और आदिति पंडित के पुत्र हैं, बचपन से ही क्रिकेट के प्रति विशेष लगाव रखते हैं। उनके कठिन परिश्रम और समर्पण ने उन्हें यह बड़ी उपलब्धि दिलाई है। उन्होंने अब तक कई जिलास्तरीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलने जा रहे हैं।

यह उपलब्धि केवल अरिकेत के परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि देवघर और झारखंड राज्य के लिए भी गर्व की बात है। उनका चयन Jeetendra & Suchita Sports India Private Limited द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया के तहत हुआ है। परिवार और पूरे क्षेत्रवासियों ने अरिकेत की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अरिकेत का सपना है कि वह एक दिन भारत की सीनियर क्रिकेट टीम के लिए खेले और देश का नाम रोशन करे।

आज जसीडीह जंक्शन से विदा ले रहा है हमारा चमकता सितारा अरिकेत कुमार, जो भारत की अंडर-14 क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दुबई जा रहा है। यह सिर्फ उसके परिवार का नहीं, पूरे झारखंड और प्रजापति समाज का गौरव है। तुम्हारी इस उड़ान में हमारे आशीर्वाद और शुभकामनाएँ हमेशा साथ हैं।
दुबई में भारत का तिरंगा ऊँचा करना,
