झामुमो की जन कल्याणकारी नीतियों के प्रति जनता का बढ़ते विश्वास को दर्शाता है: मंटू यादव . . . .

बोकारो,आज झारखंड मुक्ति मोर्चा चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया के अध्यक्षता में चीरा चास गुरु जी के फार्म हाउस में बैठक का आयोजन किया गया। जिसका संचालन सचिव भगीरथ शर्मा ने किया जिसमें दर्जनों की संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा में लोग शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर बोकारो शहरी क्षेत्र में लगातार भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह झामुमो की जन-कल्याणकारी नीतियों के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने


सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई गई और झामुमो परिवार में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंटू यादव ने नए सदस्यों को पार्टी के सिद्धांतों और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने सभी से एकजुट होकर झामुमो को मजबूत करने और राज्य के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


इस अवसर पर चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने कहा कि महिलाओं के झामुमो में शामिल होने से पार्टी की शक्ति बढ़ेगी और वे राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रूपेश केजरीवाल बिमल चंद्र महतो कार्तिक महतो मिथिलेश महतो मैथन गोराई अमृत महतो मालती देवी सुशीला किस्कू छोटी देवी करमी देवी रुक्मणि देवी सुमित्रा देवी कल्याणी देवी फेकनी देवी चंपा देवी जुली जुबेर शाह मयूर शाह तारा शाह रियाजुदीन शाह अजाज शाह इकरामुल शाह इंदु शाह हुसैन शाह मोहबुल शाह शमीम अली शाह सहित दर्जनों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की इस सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य रूप से बोकारो महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल प्रवक्ता राकेश सिन्हा चास नगर उपाध्यक्ष बम पांडे अक्लू मांझी विजय मित्तल पिंटू पासवान रवि कुमार सिंह दिनेश यादव शांति किस्कू अभिजीत सरकार दुर्गा दत्ता अभिषेक पांडे पंकज सिंह सोमनाथ घोष सुनील सिंह शंभु गुप्ता इत्यादि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI