गरगा पुल के समीप बनाये गये अस्थायी पटाखा दुकान में आग लगने का मामला

तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित, तीन दिनों में देगी जांच रिपोर्ट

पिछले दिनों गरगा पुल समीप बनाये गये अस्थायी पटाखा दुकानों में आग लगने, कई पटाखों के दुकानों के जल जाने एवं सामग्रियों की क्षति होने के संबंध में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट समर्पित करने के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी के अध्यक्ष उप विकास आयुक्त श्री गिरजा शंकर प्रसाद को बनाया गया है, जबकि पुलिस उपाधीक्षक नगर एवं जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।

उपायुक्त ने मामले में जांच कमेटी को तीन दिनों के अंदर विस्तृत जांच रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI