
बोकारो :चीराचास स्थित एक सभागार में बुधवार को क्षत्रिय महासभा बोकारो जिला की ओर से भाजपा के सांसद प्रत्याशी ढुलू महतो का अभिनंदन व स्वागत किया गया ।कार्यक्रम का अध्यक्षता समाज के केंद्रीय अध्यक्ष जन्मजय सिंह व संचालन अरविंद राय ने किया । मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा इस बार धनबाद लोकसभा में महाराणा प्रताप और भामाशाह की जोड़ी भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेंगी। भाजपा प्रत्याशी श्री महतो ने कहा धनबाद प्रधानमंत्री मोदी का नारा 400 पार के साथ भाजपा देश में पुनः सरकार बनाने जा रही है ।धनबाद लोकसभा में भी भाजपा रिकॉर्ड मत से जीतेगी ।कहा राजपूत समाज मेरा अभिभावक है ।इनके मार्गदर्शन से क्षेत्र का चहुमुखी विकास करेंगे ।मौके पर धनबाद लोकसभा के सह संयोजक रोहित लाल सिंह , , रामचरित सिंह , अतुल सिंह , शीतल सिंह , सुभाष सिंह , अंबिका सिंह , उमेश राय , शंकर दयाल देव , भीम सिंह , गणेश राय , अरविंद राय , कामता प्रसाद राय , हीरा राय , श्यामलोचन सिंह , चंद्रशेखर सिंह , लालजी राय , मंतोष राय , विक्की राय , विधान राय , मनोज सिंह , शेखर सिंह , समरजित सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।