एनआइसी कक्ष में 06 गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र के मतदान कर्मियों का हुआ दूसरा रेंडमाइजेशन

सामान्य प्रेक्षक, 06 गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र श्री अरूण महेश बाबु एवं निर्वाची पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती विजया जाधव की उपस्थिति में हुआ रेंडमाइजेशन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित एनआइसी कक्ष में बुधवार को सामान्य प्रेक्षक, 06 गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र श्री अरूण महेश बाबु एवं निर्वाची पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती विजया जाधव की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन में पीठासीन पदाधिकारी, पी वन, पी टू एवं पी थ्री मतदान कर्मियों का नाम शामिल है।

मौके पर कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह डीडीसी श्री संदीप कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी गोमिया सह एसी मो. मुमताज अंसारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बोकारो सह अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री ओम प्रकाश गुप्ता, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बोकारो सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो श्री अशोक कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी चंदनकियारी सह डीसीएलआर श्री प्रभाष दत्ता, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री धनंजय कुमार,कार्मिक कोषांग की नोडल पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खालखो आदि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय हो कि, 06 गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान आगामी 25 मई 2024 को होना है। इसमें कुल 6860 मतदान कर्मियों (पुरूष मतदान कर्मी), 198 (महिला मतदान कर्मी) को लगाया गया है। इसमें पीठासीन पदाधिकारी, पी वन, पी टू एवं पी थ्री मतदान कर्मी व रिजर्व कर्मी शामिल हैं।

=======================

वोट डालने जाना है,अपना फर्ज निभाना है##

## 25 मई 2024,गिरिडीह/धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र,आइए मतदान करें##

## इस बार दिन भर मतदान, सुबह 07 बजे से अपराह्न 05 बजे तक होगा मतदान##

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI