उपायुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश….

जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- उपायुक्त, बोकारो…

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज दिनांक 24 मार्च, 2026 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने स्वयं उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। इनमें भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, पेयजल, सहित कई जनहित से जुड़े मामले शामिल थे। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-

इस दौरान उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और पारदर्शिता बनाए रखें।

जनता दरबार में उपस्थित अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे लोगों में संतोष देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

मौके पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI