विद्यानंद शर्मा पंकज स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव बनाए गए , नव प्रोन्नत 15 IAS अफसरों की हुई पोस्टिंग

रांची / झारखंड

राज्य सरकार ने आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति पाए 15 आइएएस अफसरों का पदस्थापन कर दिया है. दिलेश्वर महतो को अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गुमला के पद पर पदस्थापित किया गया है. इश्तियाक अहमद को संयुक्त सचिव, कार्मिक, विद्यानन्द शर्मा पंकज को संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, संगीता लाल को संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग, रोबिन टोप्पो को संयुक्त सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, नयन तारा केरकेट्टा को निदेशक प्रशासन, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, अरूण कुमार सिंह को संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, आलोक शिकारी कच्छप को परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, खूँटी, अनिलसन लकड़ा को संयुक्त सचिव, योजना एवं विकास विभाग, नागेन्द्र पासवान को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पूर्वी सिंहभूम, सुबोध कुमार को संयुक्त सचिव-सह-संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, आसिफ एकराम को निदेशक, संस्कृति पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, नीरज कुमार सिंह को संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग, जुल्फिकार अली को संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग और अर्चना मेहता को संयुक्त सचिव, पद पर पदस्थापित किया गया है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI