भाजपा बोकारो जिला द्वारा मां अम्बे गार्डन सेक्टर-2 में संविधान गौरव अभियान

आज भाजपा बोकारो जिला द्वारा मां अम्बे गार्डन सेक्टर-2 में संविधान गौरव अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयदेव राय एवं संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुष की चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ एवं माननीय मंत्री जी द्वारा संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर का किया गया।

मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जी ने विपक्ष पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।भारत के संविधान निर्माण में बाबा साहब का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है।बाबा साहेब को कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया, भाजपा ने बाबा साहेब का सदैव सम्मान किया है और हमेशा करते रहेंगे। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में भाजपा समर्थित सरकार ने उनके मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने और 1990 में उनका चित्र संसद में स्थापित करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया था। इतना ही नहीं भाजपा सरकार ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की परम्परा शुरू की।


भाजपा ने बाबा साहेब के सम्मान में पंच तीर्थ स्थल भी विकसित किया।कांग्रेस पार्टी ने सदैव अपनी निजी राजनीतिक स्वार्थ में संविधान का संशोधन किया परंतु भाजपा ने देशहित में संविधान का संशोधन किया। कांग्रेस हमेशा से दलित विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी रही है। यह कांग्रेस की दलित और पिछड़े वर्गों के प्रति नफरत को दर्शाता है।

जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने संविधान का असली रक्षक और बाबा भीमराव आंबेडकर को सबसे अधिक सम्मान देने वाली पार्टी भाजपा को बताया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर जी का हमेशा अपमान कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने संविधान में 75 संशोधन कर संविधान का अपमान किया, जबकि भाजपा सरकार ने राष्ट्रहित में कुछ संशोधन कर संविधान को सम्मान दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद भवन में बाबा साहब का चित्र लगा कर उन्हें सम्मान दिया। भाजपा सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया।


कार्यक्रम में रोहित लाल सिंह, अम्बिका खवास, कुमार अमित,विनय सिंह,देवी लाल, परिंदा सिंह, शशिभूषण ओझा, आरती राणा, अनिल स्वर्णकार, मुकेश राय,लक्ष्मण नायक, कृष्ण कुमार मुन्ना,विक्रम पाण्डेय, अर्जुन सिंह,गोउर रजवार, विनोद गोराई, अर्चना सिंह,सुनिता दास,गिरजा देवी,संजय सिंह, सुरेन्द्र राज, सुभाष महतो,इंद्र कुमार झा,अनिल सिंह,मंटु राय, ईश्वर महतो,कमलेश राय, संजय सिन्हा, दिलीप श्रीवास्तव ,शंकर रजक,अमर स्वर्णकार, अशोक शर्मा, ब्रज दुबे, भानु प्रताप सिंह, विनोद कुमार,अभिषेक कुमार ध्रुव, प्रकाश दास,विक्रम कुमार , पंकज शेखर, बब्लू चौबे,विनय किशोर,बाटुल प्रमाणिक,हरिपद गोप, मनोज ठाकुर , दिनेश यादव, चंद्रप्रकाश सिंह, नीरज कुमार,राजेश सिन्हा, सचिन मिश्रा,राजीव चौबे, मुकेश बाउरी, रघुनाथ टुडू,घनश्याम आनंद,सुरेन्द्र महतो,जितेन्द्र गोस्वामी, बबिता देवी,प्रिती गुप्ता,गंदोरी राम,मोहन राम, प्रेम लाल साव,हरिश सिंह,मेघन राम, सतपाल महतो, प्रमोद दास,उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI