बोकारो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बोकारो (भाजयुमो) की ओर से सेक्टर-1 स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत किया गया। . . . .


शिविर का उद्घाटन बेरमो के निवर्तमान विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष विनोद महतो ने की। शिविर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा आम नागरिकों ने हिस्सा लेकर रक्तदान किया।


कार्यक्रम में उपस्थित बेरमो के पूर्व विधायक श्री योगेश्वर महतो बाटुल जी ने कहा कि रक्तदान मानवता और समाजसेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं एवं आम लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि “रक्तदान महादान है। युवाओं को आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सके।”


भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निभाई सक्रिय भूमिका
शिविर को सफल बनाने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित लाल सिंह, कुमार अमित, विक्रम पांडेय, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मुकेश राय, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक,निवर्तमान सांसद के प्रतिनिधि भैया आरएन ओझा, हरेराम मिश्र, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एके वर्मा , भाजपा नेता विवेक सिंह, जिला मंत्री एंजेला सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रज दुबे, कुलदीप महत्ता , राजेश घोषाल, अतनु चौधरी, सुजीत चक्रवर्ती,बोकारो नगर महिला मोर्चा ममता गोस्वामी, मंजू सिंह सुनीता प्रसाद,पुनीता प्रजापति, पप्पू कुमार,सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


वहीं युवा मोर्चा के देवघर प्रभारी भानु प्रताप सिंह, युवा जिला मंत्री मनोज पांडेय, सक्षम सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष झंटू डे, हीरालाल मंडल, निमाई माहथ, दिलीप पाल, गौरव कुमार सिंह, निर्भय कुमार, प्रमोद कुमार महतो, प्रकाश कुमार, मंतोष यादव, सहित अन्य पदाधिकारी एवं मंडल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई। बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम की देखरेख में नगर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN