बोकारो में टावर से केबल चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार


बोकारो: सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में 27 अगस्त को सर्कस मैदान के सामने लगे टावर से केबल चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय गौतम कुमार को गिरफ्तार किया है। �
CASE NO 61@2026 PRESS_1.pdf
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में टावर का केबल और AC का तार काटकर बेचने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 3 केबल तार के टुकड़े, AC का पाइप, तांबे के तार के टुकड़े और एल्युमिनियम तार बरामद किए गए।
पुलिस टीम ने विश्कर्मा मंदिर, सेक्टर-4 के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN