दक्षिणी टुंडी में बोराये 25 जंगली हाथियों के झुण्ड ने पर्वतपुर सहित बसहा में कच्चे घर को किया ध्वस्त . . . .

दक्षिणी टुंडी में बोराये 25 जंगली हाथियों के झुण्ड ने
पर्वतपुर सहित बसहा में कच्चे घर को किया ध्वस्त!चावल के अलावा अन्य खाद्य्य पदार्थ को खाया और बिखेरा।

टुंडी /धनबाद: दिनांक 08 जून 2026 दिन सोमवार को दक्षिणी टुंडी प्रखण्ड तथा थाना क्षेत्र के बेंगनरिया पंचायत अन्तर्गत पर्वतपुर एवं बसहा में 25 बोराये जंगली हाथियों ने दिखाया अपना उत्पात।

पूर्व की भांति विगत रात्रि 07 जून रविवार को एक महिने से ऊपर टुंडी पहाड़ के बीचोंबीच चेकडैम स्थित जंगली हाथियों ने बहेरा सा बना रखा हैं। जब मन करता है अचानक गांव में प्रवेश कर फसल को बर्बाद करना और घरों को ध्वस्त करना उनके आदत में शामिल हैं। इसी क्रम को पुनः दोहराया गया।.

सुनिल हेम्ब्रम का घर को ध्वस्त कर चावल खाया और बिखेर दिया। साथ ही महालाल किस्कू के घर को ध्वस्त करने से पूर्व कटहल तथा अन्य फसलों को खाया। किसी ने वन विभाग को सूचित किया। तब जाकर मशालचीयों के समूह ने पहुंचकर हाथियों के झुण्ड को पहाड़ की ओर खदेड़ा।

ग्रामीणों ने कहा जब तक कोई उचित/ ठोस विकल्प नहीं तैयार होता हैं तब-तक यह क्रम चलता रहेगा और ग्रामीण भयभीत होकर जीवन जीने को बाध्य रहेंगे।

जब-जब हाथियों का झुण्ड गांव में प्रवेश करते हैं तब-तब अगल-बगल गांव के लोग कुछ दिन रात्रि में जागकर पहरेदारी करते हैं! परन्तु सवाल यह हैं की इस तरह के जीवन कब तक जीया जा सकता हैं। हालांकि फिलहाल 25 जंगली हाथियों का झुण्ड पहाड़ की ओल प्रस्थान कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN