झारखंड की बेटी, पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल ने राज्यपाल से की मुलाकात . . . .

पर्यटन विकास एवं झारखंड को अपना योगदान देने पर हुई चर्चा।

झारखंड की बेटी, हजारीबाग की गौरव पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल राजभवन, राँची पहुँची और महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात झारखंड में पर्यटन को नई ग्लोबल दिशा देने के मुद्दों पर केंद्रित रही। बैठक बेहद सकारात्मक रही। उन्होंने झारखंड पर्यटन की तरक्की में अपना योगदान देने की इच्छा जाहिर की। स्टेफी समय – समय पर राज्य को अपने कौशल और प्रतिभा के माध्यम से योगदान देना चाहती है। स्टेफी ने बताया की मैं हमेशा झारखंड की मिट्टी की प्रशंसा राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय पर करती हूँ। मेरी दिली इच्छा है की राज्य को अपना योगदान दूँ। झारखंड पर्यटन में बहुत सम्भावनाएँ हैं। मुझे अपनी मिट्टी को कुछ वापस देकर प्रसन्नता होगी।

स्टेफी पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और झारखंड का नाम रौशन किया है। हाल ही में इटली के मेयर ने उन्हें आमंत्रित किया है और वे जल्द ही इटली रवाना होने वाली हैं। इस वर्ष 15 अगस्त के कार्यक्रम में उन्हें अमेरिका आमंत्रित किया गया है। इससे पहले उन्होंने रूस, लंदन और पेरिस में भारत का प्रतिनिधित्व किया है तथा कोरियन, हिंदी और साउथ भारतीय फिल्मों में काम किया है।

राज्यपाल से मुलाकात में स्टेफी पटेल के पिता अमरेन्द्र पटेल, माता माधुरी पटेल भी उपस्थित थे।

मुलाकात के दौरान स्टेफी पटेल ने राज्यपाल महोदय से कहा, “सर, मैं झारखंड को वापस कुछ देना चाहती हूँ। यह मेरी जन्मभूमि है। यहाँ के लिए जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, जो भी सहयोग मांगा जाएगा, मैं पूरा करूँगी।” राज्यपाल महोदय ने स्टेफी की इस भावना की सराहना की।

स्टेफी ने बताया की उनकी इच्छा है की वह अपनी मिट्टी को अपने कार्यों से योगदान दे। ज्ञात हो की स्टेफी पटेल की उपलब्धियों से पूरा राज्य गौरव महसूस कर रहा है।

जरूरत इस बात की है इस प्रतिभाशाली बेटी की क्षमता को पहचानें और उसका उपयोग करें। स्टेफी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर न सिर्फ भारत बल्कि झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी अनुभव, संपर्क और समर्पण की भावना स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और राज्य की छवि को ऊँचा उठाने में बहुत बड़ी शक्ति साबित हो सकती है। झारखंड पर्यटन का विकास, परिवर्तन सामूहिक, सकारात्मक और दूरदर्शी प्रयासों से ही संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN