क्रिएटर आर्यन केल्विन को धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने मोमेंटो भेंट कर किया सम्मानित . . . .

सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अपनी माँ को स्कार्पियो गिफ्ट कर अपनी विशेष पहचान बनाने वाले झरिया निवासी युवा क्रिएटर आर्यन केल्विन ने आज धनबाद के लोकप्रिय सांसद श्री Dhullu Mahto जी के चिटाही स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान माननीय सांसद महोदय ने आर्यन केल्विन की ऐतिहासिक सफलता एवं युवाओं के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता की सराहना करते हुए उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने आर्यन को भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने, समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने तथा निरंतर नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
यह मुलाकात युवाओं के लिए प्रेरणादायक रही, जहां प्रतिभा, मेहनत और डिजिटल युग में नई पहचान बनाने की मिसाल देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN