शराबी पति द्वारा अपने ही पत्नी की कुल्हाडी से मारकर निर्मम हत्या कर दी . . . .

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चाकुलिया गांव के टोला रामडीह में रविवार सुबह 4 बजे के समय एक शराबी पति द्वारा अपने ही पत्नी की कुल्हाडी से मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में पिंड्राजोरा पुलिस शव को कब्जा करने के साथ साथ हत्यारा पति के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस हत्यारा पति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास कुमार रजवार पिता शक्ति पद रजवार उम्र 30 वर्ष जो तामिलनाडु स्थित औरंगामाटी नामक हीरो मोटर साइकिल का पार्ट्स निर्माता कंपनी में ठेका मजदुर के रूप में काम करता था। शुक्रवार को वह अपना घर पहुंचा था।

शुक्रवार और शनिवार दो दिन पति पत्नी के बीच मधुर संबंध के साथ बिताये लेकिन शनिवार की रात विकास की पत्नी शानु देवी अपने 13 माह के शिशु के साथ सो रही थी। इसी बीच उसका पति विकास नशे से धुत होकर घर पहुंचा। पहुंचते ही सोमवार को अपने मायके जाने की बात पति से कहने लगी। इसी बात को लेकर पति पत्नी में बहस होने लगी। इन दोनो की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों ने शांत कराया। पति विकास कुमार रविवार सुबह 4 बजे के समय नींद से जागा और पास में रखा कुल्हाड़ी से सोयी हुई पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे पत्नी का गला कट गया और छाती पर तीन चार गहरा जख्म हो गया। इस घटना से शानु की मौत घटना स्थल पर ही गई। घटना की खबर मिलते ही पिंड्राजोरा पुलिस हत्यारे पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN