बेबी देवी की हत्या , 05 गए जेल . . . .


बोकारो । चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र के जमुनिया नदी से 23 अप्रैल को चास की बेबी देवी के बरामद शव के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। महिला के मित्र ने मुकेश ने 40 हजार की सुपारी देकर कराई थी महिला की हत्या।
बोकारो के चास के यदुवंश नगर निवासी बबलू कुमार की पत्नी बेबी देवी की लाश 23 अप्रैल को तरंगा पंचायत के चिरूबाद गांव के पास जमुनिया नदी में प्लास्टिक बोरे में बंद मिली। इस मामले में चन्द्रपुरा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
बोकारो एसपी के निर्देश पर बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि 20 अप्रैल से चास थाना क्षेत्र से एक महिला लापता थी।
शव को डीवीसी अस्पताल चन्द्रपुरा में सुरक्षित रखकर पहचान कराई गई, जहां परिजनों ने मृतका की पहचान बेबी देवी के रूप में की।
जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने गुड्डू बर्नवाल उर्फ मुकेश और अनिल कुमार को सेक्टर-9 से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर शौकत रजा उर्फ गुड्डू अंसारी, जलेश्वर महतो और विवेक कुमार को भी पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गुड्डू बर्नवाल उर्फ मुकेश द्वारा 40 हजार रुपये की सुपारी लेकर बेबी देवी की हत्या की हमने की। हत्या के बाद शव की पहचान छुपाने के लिए बोरे में बंद कर जमुनिया नदी में फेंक दिया।
एसडीपीओ, बेरमो बी. एन. सिंह ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि मृतका और मुख्य आरोपी गुड्डू बर्नवाल उर्फ मुकेश के बीच पहले से जान-पहचान थी और आपसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कार, कार के अंदर मिले लंबे बाल और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN