26वीं जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो की दमदार शुरुआत

26वीं जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन साहिबगंज बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 29 मार्च से 1 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन (BDBA) की टीम आज साहिबगंज के लिए रवाना हुई।
टीम को रवाना करते समय BDBA के अध्यक्ष सतेंद्र नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल्मीकि पाठक, सचिव कन्हैया प्रसाद, संयुक्त सचिव जे.के. सिंह, टेक्निकल कमिशन के अमित कुमार एवं चेयरमैन अमित कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन और जीत की उम्मीद जताई।
पुरुष टीम के खिलाड़ी

प्रत्युष कुमार, शैल कुमार, सौरव कुमार, निखिल शर्मा, कृष्णा कुमार, मन्नत अरियन, मृदुल अमन, हर्षनाथ ठाकुर, कृष कुमार महतो, अमन कुमार, आदेश रंजन, सूरज कुमार सिंह।
कोच: किंकर कृष्णा एवं निशांत हांसदा।
महिला टीम के खिलाड़ी:
नंदिनी सिंह, आकांक्षा, अनुष्का प्रिया, माही कुमारी, सुनैना कुमारी, सलोनी राज, श्रेया घोष, हर्षिका, अंकिता प्रिया।
कोच: आकाश कुमार मंडल।
प्रतियोगिता के पहले ही दिन बोकारो की टीम का मुकाबला रांची बास्केटबॉल एसोसिएशन से हुआ, जिसमें मैच बेहद रोमांचक रहा। शानदार प्रदर्शन करते हुए बोकारो की टीम ने 51-41 के स्कोर से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की।
इस जीत के साथ ही बोकारो टीम ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं और आगे के मुकाबलों के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN