मुख्यमंत्री से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ० एस० सी० दुबे ने मुलाकात की . . . .

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ० एस० सी० दुबे ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 14 से 16 मार्च 2026 तक बीएयू मैदान में आयोजित होने वाले किसान एग्रोटेक मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के शैक्षणिक सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों से भी अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN