कुल 45 मोटरसाईकिल बरामद करवाया गया।

बिते दिनों बोकारों शहरी एवं आस पास के क्षेत्रों से लगातार अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाईकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।

मोटरसाईकिल चोरी की बढती घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो मनोज स्वर्गीयारी के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा लगातार अज्ञात चोरों के विरुद्ध गुप्त सूचना, तकनिकी साक्ष्य तथा सी०सी०टी०बी० फुटेज के अवलोकन एवं गुणवतापूर्ण अनुसंधान करते हुए दी वाहन चोरों को गिरफ्‌तार किया गया। पकड़ाये दोनों अपराधकर्मियों के द्वारा बोकारो शहरी एवं आस पास के क्षेत्रों में मोटरसाईकिल चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए कथारा, तेनुघाट, गोमिया एवं पेटरवार थाना क्षेत्रों में बेचने के नियत से छिपाये हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 45 (पैतालिस) मोटरसाईकिल बरामद करवाया गया। बरामद मोटरसाईकिल के संका में बी०एस० सिटी० थाना, सेक्टर 4 थाना, सेक्टर 6 थाना, सेक्टर 9 थाना सेक्टर 12 एवं अन्य थाना में पुर्व से काण्ड अंकित है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पता

  1. मो० परवेज उम्र 34 वर्ष पिता मो० शमीम सा० साडम बाजारः दलाल टोला थाना गोमिया, जिला बोकारो।
  2. मो० मासुम अंसारी उम्र 19 वर्ष पिता मो० सवारिस वारसी, सा० झिरकी, थाना कथारी ओ०पी, जिला बोकारो।

पूर्व अपराधिक इतिहास (मो० परवेज)

  1. रांची सदर थाना काण्ड संख्या 383/16 दिनांक 15.09.16 धारा 395 भा०द०वि०।

जप्त समानों की विवरणी

  1. हिरो पैशन प्रो 4
  2. बजाज पल्सर 2
  3. हिरो स्पलेन्डर- 26
  4. हिरो सी०डी० डिलक्स 1
  5. बजाज डिस्कवर 3
  6. होन्डा सी०बी० जेड – 2
  7. होन्डा साईन 2
  8. हिरो होन्डा ग्लेमर 1
  9. स्कुटी – 4

कुल 45 वाहन

आम जन से अपील

  1. अपने वाहनों को सुरक्षित एवं निर्धारित स्थानों पर पार्क करें।
  2. अपने वाहनों को पार्क करते समय अतिरिक्त लॉक अवश्य लगायें।
  3. यथा संभव सी०सी०टी०वी० कैमरों के दायरें में लगाये।
  4. सभी दुकानदार/स्कुल/कॉलेज/कोचिंग / घरों एवं अन्य प्रतिष्ठान

अपने-अपने प्रतिष्ठानों में अंदर एवं बाहर आवश्यक रूप से सी०सी०टी०वी० कैमरा लगावें। जिससे कि किसी के भी आवागमन पर निगरानी रखी जा सके।

  1. जिनके प्रतिष्ठान/ घरों में पूर्व से सी०सी०टी०वी० कैमरा लगा है वह उसे चालु एवं दुरूस्त हालत में रखें।
  2. अगर कोई लंबे समय के लिए अपने घर को बंद कर बाहर जाते हैं तो अपने नजदिकी थाना को आवश्य रूप से सूचित करें। जिससे कि निगरानी रखी जा सके।

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं बल

  1. पु०नि० सुदामा कुमार दास, थाना प्रभारी बी०एस० सिटी थाना
  2. पु०नि० संजय कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर 4 थाना
  3. पु०नि० सुभाष चन्द्र सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर 12 थाना
  4. पु०नि० अनिल कच्छप, थाना प्रभारी हरला थाना
  5. पु०अ०नि० प्रभात कुमार, सेक्टर 6 थाना
  6. पु०अ०नि० शैलेन्द्र पासवान, बी०एस० सिटी थाना
  7. पु०अ०नि० महती बोयपाय, बी०एस० सिटी थाना
  8. पु०अ०नि० नित्यानन्द भोक्ता, थाना प्रभारी गोमिया
  9. पु०अ०नि० राजेश प्रजापति, प्रभारी, कथारा ओ०पी
  10. पु०अ०नि० अजित कुमार गिरी, प्रभारी तेनुघाट ओ०पी।
  11. पु०अ०नि० गुल्टन मिस्त्री बी०एस० सिटी थाना
  12. आरक्षी 1205 मदन प्रसाद बी०एस० सिटी थाना
  13. आरक्षी 63 सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह बी०एस० सिटी थाना
  14. आरक्षी 939 इलियास अंसारी सेक्टर 4 थाना
  15. आरक्षी 478 योगेन्द्र कुमार रजक, अंगरक्षक पु०उपा० नगर
  16. आरक्षी 733 प्रफुल्ल कुमार मंडल अंगरक्षक पु०उपा० नगर

17 आरक्षी 700 विजय कुमार सिंह बी०एस० सिटी थाना

  1. चालक आ0 1509 सुधीर कुमार हेम्ब्रम चालक पु०उपा० नगर
  2. गृ०२० 356 चालक पंकज कुमार सिंह बी०एस० सिटी थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN