झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने पार्टी से इस्तीफा

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने पार्टी से इस्तीफा देकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। मानस पिछले 27 सालों से कांग्रेस में थे। दरअसल, कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के चलते मानस सिन्हा नाराज चल रहे थे। उन्हें झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र रे ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति में भगवा दल में शामिल किया। पीएम मोदी को बताया प्रेरणा भाजपा में शामिल होने के बाद मानस सिन्हा ने कहा कि ‘मैंने कांग्रेस पार्टी के लिए पिछले 27 सालों से अपना खून-पसीना बहाया है। लेकिन अब मुझे विश्वास हो गया है कि कार्यकर्ताओं का वहां कोई सम्मान नहीं है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर आज भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मैं बिना किसी शर्त के भाजपा में आया हूं।’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN