आदर्श वृद्धा आश्रम नावाडीह के वृद्धजन एवं स्कूल के बच्चों को मुंह के स्वास्थ्य की गई जांच…

सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में मुंह के स्वास्थ्य जांच हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह के डॉ राजेश कुमार दन्त चिकित्सा पदाधिकारी एवं संदीप कुमार दन्त सहायक द्वारा आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति नावाडीह के द्वारा संचालित आदर्श वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों के मुंह के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के क्रम में उन्हें बताया गया कि ब्रश एवं टूथपेस्ट से मुंह के सफाई की सही विधि क्या है। तम्बाकू का सेवन न करने हेतु उन्हें परामर्श दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि मसूढों में सूजन, खून आना, सांसों में बदबू व दांतों में सड़न, सूखा मुंह एवं मसूढों मे तकलीफ होने पर दन्त चिकित्सा पदाधिकारी से जरूर सम्पर्क करें। साथ ही बच्चों के मुंह की जांच की गई और उन्हें ब्रश करने के सही तरीके के बारे में विडियो के माध्यम से सिखाया गया।

कार्यक्रम में डॉ राजेश कुमार दन्त चिकित्सा पदाधिकारी सामु0 स्वा0 केन्द्र नावाडीह, संदीप कुमार दन्त सहायक नावाडीह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN