स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज का आधार बनती है :मंटु यादव . . . .


शहरी स्वास्थ्य उप केन्द्र, कुर्मीडीह में आज स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत झारखंड मुक्ति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने फीता काटकर की। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिलेभर में चलेगा। इस अवसर पर मंटू यादव ने कहा कि राज्य में महिलाएं परिवार और समाज की रीढ़ हैं। यदि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो पूरा परिवार स्वस्थ और सशक्त होगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य सिर्फ उनका निजी विषय नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य से जुड़ा है। स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज का आधार बनती है। मंटु यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत बोकारो जिले में 170 से अधिक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी और पदाधिकारी मिशन मोड में जुटेंगे। महिलाओं की जांच व इलाज के साथ-साथ बच्चों के पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर एएनएम ऊषा कुमारी, लैब तकनीशियन भागीरथ गोस्वामी, सपोर्ट स्टाफ विजया लक्ष्मी, सहिया पूर्णिमा देवी प्रमोद गुप्ता महादेव सिंह सुनील सिंह शंभू गुप्ता सदानंद गोप सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN