
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद नवनिर्वाचित धनबाद लोकसभा के सांसद ढुलू महतो का बोकारो विधानसभा क्षेत्र के कोऑपरेटिव मंडल के दून्दीबाद मे नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन समारोह मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह के अध्यक्षता में हुई। नागरिको द्वारा नवनिर्वाचित सांसद ढुलू महतो को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।बोकारो विधानसभा क्षेत्र में शहरी हो या ग्रामीण क्षेत्र भाजपा को अधिकतर बूथों पर जीत मिली। झारखंड के पहला विधानसभा जहाँ सर्वाधिक मत 1 लाख 67 हजार से भी अधिक भाजपा प्रत्याशी को मिला। बोकारो विधानसभा के सभी 9 मंडलों मे भाजपा ने लीड देकर धनबाद लोकसभा के सभी 6 विधानसभा में सबसे अधिक मतों से लीड दिला कर ढुलू महतो को 650065 वोटो से जीत मे अहम योगदान दिया।

नवनिर्वाचित सांसद ढुलू महतो में सभी का आभार जताते हुए कहा कि आपने जो भरोसा भाजपा पर जताया है उस भरोसे को कायम रखूँगा। मे भी आपके तरह गरीब परिवार मे जन्म लिया ओर संघर्ष कर आज आपके बीच हूँ। दून्दी बाद का चौमुखी विकास करूँगा हर जरूरी सुविधाओं से इस क्षेत्र का विकास करूँगा। मे व आपके विधायक मिलकर आपके सुख दुख के साथी बनूंगा। बहुत जल्द बोकारो विधायक के प्रयास से यहां रोड का अनुशंसा हुई थी उसका शिलान्यास होगा। आपके लिये 24 घण्टे आपके साथ हूँ

बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने दून्दी बाद के जनता का आभार प्रकट किया। उन्होनें कहा कि आपके बिसवास से ही आज धनबाद मे लगातर चौथी बार कमल खिला है। यह क्षेत्र हमेशा भाजपा के पक्ष मे अपना समर्थन दिया है। आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा। आपका बिसवास सदैव बना रहे।
भाजपा नेता निवारण प्रसाद महतो , संचालन श्री मनोज सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में मूल रूप से उपस्थित देव शंकर वर्मा जी, शंकर गुप्ता जी, प्रभुनाथ शाह जी, नीरज ठाकुर जी, नवीन कुमार जी, कमलेश सिंह जी, चंद्रबली सोनकर जी, राजेश कुमार जी, प्रहलाद प्रसाद वर्मा जी, जिला के महामंत्री श्री संजय त्यागी जी,वरीय उपाध्यक्ष श्री दिलीप श्रीवास्तव जी,उपाध्यक्ष श्री कमलेश राय जी, कार्यालय मंत्री इंद्र कुमार झा जी,उमेश शर्मा जी,अमर स्वर्णकार जी, माथुर मंडल जी, हरला मंडल के सम्मानित अध्यक्ष विनय किशोर जी को-ऑपरेटिव मंडल के महामंत्री जितेंद्र साव जी,वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश चटर्जी जी,उपाध्यक्ष सुमंत सिंह जी,मंत्री राजू गुप्ता जी,मंत्री अनिता जी,कोषाध्यक्ष सरदार तेज नारायण सिंह साधु शरण साव जी,युवा अध्यक्ष भोला साव जी,मोहन साव जी,पिंकु सिंह जी,सतीश सिंह,अभिषेक मिश्रा जी,आदित्य सिन्हा जी,दीपक सिंह जी, आनंद जी एवं गंदी बात बाजार के सैकड़ो व्यवसाय गण उपस्थित रहे