लाभुकों के बैंक खाते में भेजी गई किस्त, बनाएं आवासः उपायुक्त

किसी को भी बैंक खाते का नहीं दें एटीएम, अपूर्ण आवासों को पूरा कराएं

अबुआ आवास योजना (एएवाई) का मामला, वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के 3079 लाभुकों को भेजी गई राशि

उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने जिले के अबुआ आवास योजना (एएवाई) के लाभुकों को वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान किया। उन्होंने योजना के लाभुकों से अपील किया है कि वह योजना के किस्त (राशि) को अन्यत्र खर्च नहीं करेंगे। वह अपने आवास का निर्माण शुरू करें एवं अपूर्ण आवासों को पूरा करने के दिशा में काम करें।

उपायुक्त ने लाभुकों से कहा कि वह अपने बैंक खाते का एटीएम कार्ड किसी दूसरें को नहीं दें। किसी बिचौलियां के चक्कर में नहीं आएं। अगर कहीं कोई दिक्कत – परेशानी होती है, तो आवास समन्वयक, अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से संपर्क करें।

जानकारी हो कि, अबुआ आवास योजना (एएवाई) के तहत ,वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के कुल 3,079 लाभुकों के बीच द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि भेजी गई है। जिसमें 2,349 लाभुकों के बीच द्वितीय किस्त की 11,74,50,000/ राशि एवं 730 लाभुकों के बीच तृतीय किस्त की 7,30,00,000 राशि भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN