रांची लोकसभा सीट पर जयराम महतो की पार्टी ने उम्मीदवार का किया एलान, इन्हें मिली टिकट

जयराम महतो की पार्टी JKLM (झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा) ने रांची लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सुमित कुमार महतो के नाम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर जयराम की पार्टी JLKM ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है। रांची लोकसभा से झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने संजय सेठ को टिकट दिया है। इंडिया अलायंस ने अब तक रांची लोकसभा से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि, इंडिया अलायंस से बन्ना गुप्ता को टिकट देने की चर्चा हो रही है।


जल, जंगल जमीन के मुद्दे पर JLKM लड़ेगी चुनाव

JLKM से सुमित कुमार महतो को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद उन्होंने पार्टी का शुक्रिया अदा किया। सुमित ने कहा कि वे पूर्व में छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। झारखंड के जन कल्याणकारी मुद्दे जैसे जल, जंगल जमीन की आवाज उठाते आये हैं। वर्तमान में सबसे बड़ा मुद्दा पलायन और झारखंड की अस्मिता पहचान को बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रांची लोकसभा की जनता जल, जंगल जमीन के मुद्दे पर इसबार JLKM को वोट करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN