बोकारो सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार को बम होने की ई-मेल . . . .

बोकारो सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार को बम होने की ई-मेल से मिली सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जिला पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया और पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया।

SP के नेतृत्व में चल रहा तलाशी अभियान

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने कोर्ट भवन और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच शुरू कर दी। एसपी बोकारो ने कहा कि सुबह कोर्ट के रेजिस्टरार को करीब 9 AM को मेल आया था। जिसके बाद सुचना पुलिस को मिली और जाँच शुरू कर दी गई है। मेल में लिखा गया है कि बम ब्लास्ट हो सकता है।

बम निरोधक दस्ता तैनात, परिसर खाली

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और गिरिडीह से बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। टीम कोर्ट परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर अधिवक्ताओं और उनके मुवक्किलों को जिला अधिवक्ता संघ परिसर के भीतर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एमएसएमडी (मल्टी-जोन स्लॉट मेटल डिटेक्टर) के माध्यम से परिसर में आने-जाने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ई-मेल भेजने वाले के स्रोत का पता लगाने में भी जुटी है। फिलहाल कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान जारी है और स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN