बोकारो जिले के बरमसिया ओ०पी० अंतर्गत बरमसिया-चंदनकियारी मुख्यपथ पर गुवाई नदी पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। . . . .

बोकारो जिले के बरमसिया ओ०पी० अंतर्गत बरमसिया-चंदनकियारी मुख्यपथ पर गुवाई नदी पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक नवजात शिशु समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । उन घायलों में बोदुआ गांव के सबेरा बीबी, नसीम अंसारी, सफतून बीबी और एक वर्षीय शिशु शिफान अंसारी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही वे बारहमासिया क्षेत्र के गुवाई नदी पुल पर पहुंचे, उसी समय एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार चारों लोग लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय सूचना पाकर अविलंब घायलों को अपने ही सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चंदनकियारी पहुँचाये।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चास स्थित शिव शक्ति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अत्यधिक खून बहने के कारण खून की कमी को देखते हुए मानवता के नाते बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेन्द्र पासवान के द्वारा 01 यूनिट ब्लड डोनेट कर घायलों को जान बचाने में मदद किए। जिसे कि समय रहते ही घायलों का जान बचाया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN