पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच 32 कुरा मोड़ के समीप गुरुवार देर रात को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया।

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच 32 कुरा मोड़ के समीप गुरुवार देर रात को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया था। पिंड्राजोरा पुलिस युवक को घायलावस्था में सदर अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएसी संचालक युवक कुरा मोड़ किसी निजी काम से गया था। युवक रोड किनारे खड़ा था। पुरुलिया की और से आ रही अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 32 वर्षीय राम कुमार दुबे पिता स्व.आलोक कुमार दुबे घायल हो गए थे। मृतक तुरीडीह गांव का बताया जा रहा हैं। युवक अविवाहित थे। वे दो भाई थे। बड़ा भाई धरम दास दुबे, मां सरस्वती देव्या मृतक छोटा था। वे तुरीडीह गांव में ही सीएसी केंद्र का संचालक थे। परिजन को रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को अपने कब्जे में कर आगे की कारवाई में जुट गई है। साथ ही मृतक का शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN