धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र स्थित सिंगड़ा बस्ती में अवैध हथियार निर्माण का बड़ा खुलासा हुआ है।

घनी बस्ती में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, एटीएस की छापेमारी में बड़ा खुलासा
धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र स्थित सिंगड़ा बस्ती में अवैध हथियार निर्माण का बड़ा खुलासा हुआ है। झारखंड और बंगाल की संयुक्त एटीएस टीम ने छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में दर्जनों तैयार और अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद किए गए हैं। साथ ही फैक्ट्री संचालक मुर्शीद अंसारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस फैक्ट्री में बिहार के मुंगेर से आए हथियार कारीगर काम कर रहे थे, जो लंबे समय से हथियार निर्माण के लिए कुख्यात है। पकड़े गए चार मजदूर मुंगेर के रहने वाले हैं। वहीं, कुल्टी का अर्श मोहम्मद कच्चा माल सप्लाई करता था। स्थानीय स्तर पर इतने बड़े पैमाने पर अवैध हथियार निर्माण कैसे हो रहा था, और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, यह गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN